ChhattisgarhSSP CG PRO

एसपी बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी साइबर सेल सहित थाना बेमेतरा,नांदघाट,बेरला, चंदनू,साजा,परपोड़ी,एवं चौकीमारो,खण्डसरा, कंडरका,देवरबीजा, संबलपुर में पुलिस टीम की रेड कार्यवाही जारी,देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 07 नवंबर 2026 को साइबर सेल सहित थाना बेमेतरा, नांदघाट, बेरला, चंदनू, साजा, परपोडी एवं चौकी मारो,खण्डसरा, कंडरका, देवरबीजा, संबलपुर पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर विभिन्न ग्रामों में रेड कार्यवाही कर 102 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 69,165/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।07 नवंबर 2026 को थाना बेमेतरा, नांदघाट, बेरला, चंदनू, साजा, परपोडी एवं चौकी मारो, खण्डसरा, कंडरका, देवरबीजा, संबलपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम हडगांव दैहान स्ट्रट लाईट के नीचे भेंडनी रोड, ग्राम देवरबीजा तालाब पार स्ट्रीट लाई के नीचे, ग्राम उमरिया तालाब पार शिव मंदिर के पास, ग्राम कन्हेरा नवा तालाब शिंव मंदिर के पास, ग्राम बीजाभाठ तालाब पार कुसमी दैहान के पास, ग्राम बहेरा कुसमी रोड किनारे, जैतपुरी पोट्री फार्म के पीछे स्ट्रीट लाईट के नीचे ग्राम पुटपुरा गैठान मैदान स्ट्रीट लाईट के नीचे, ग्राम व्यौरा तालाब पार, ग्राम खर्रा गौठान के पास बिजली खंभा के नीचे, ग्राम आंदू स्कुल के पास बिजली आफिस खंभा के नीचे ग्राम अतरगढी तालाब के पास, ग्राम भिलौरी सांस्कृतिक मंच के पास ग्राम तेलगा स्ट्रीट लाईट के नीचे ग्राम भरदा स्ट्रीट लाईट के नीचे, लावातरा स्ट्रीट लाईट के नीचे, देउर गांव बंजरंग बली मंदिर के पास, ग्राम कोंगिया कला, मुंगवाय कटई रास्ता, ग्राम मुरकुटा बांधापार सहित विभिन्न स्थानों के पास आम जगह पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकड़े गए। जिसमें कुल 24 प्रकरण दर्ज कर 102 जुआडियानों 01. रामनारायण पटेल उम्र 36 वर्ष, निवासी हडगांव, 02. रामकुमार उम्र 56 वर्ष, ग्राम देवरबीजा, 03. हिरेन्द्र साहू उम्र 34 वर्ष, ग्राम उमरियरा, 04. राजू वर्मा उम्र 37 वर्ष, ग्राम कन्हेरा, 05. भागवत कुर्रे उम्र 33 वर्ष, निवासी बीजाभाठ, 06. बैसाखु देवांगन उम्र 65 वर्ष, ग्राम कुसमी, 07. समारू राम उम्र 56 वर्ष, निवासी कुसमी, 08. रामपाल वर्मा, उम्र 19 वर्ष, ग्राम संबलपुर, 09. घनश्याम ऊर्फ सोनू ठाकुर उम्र 32 वर्ष, ग्राम पुटपुरा, 10. पंकज वर्मा उम्र 32 वर्ष, ग्राम बेवरा चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा सहित अन्य 92 जुआडियान, कुल 102 के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। जुआड़ी के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 69,165/- रूपये (69 हजार 165 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल,थाना/चौकी प्रभारी सहित थाना बेमेतरा, नांदघाट, बेरला, चंदनू, साजा, परपोडी एवं चौकी मारो,खण्डसरा, कंडरका, देवरबीजा, संबलपुर एवं साइबर सेल के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।विगत तीन दिवस में जिले के सभी थाना एवं चौकी में कुल 60 प्रकरण दर्ज कर 294 जुआडियानों के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 2,04, 585/- रूपये ( 2 लाख 04 हजार 585 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button