पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी,जिला-बेमेतरा,थाना नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही,देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
नवागढ़(बेमेतरा ):-पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी एवं थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी जितेन्द्र साहू पिता समारू साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 नवागढ़, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब (5,580ml) कीमती करीबन 2,480/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 6375 कीमती करीब 32,000/- रूपये, जुमला कीमती लगभग 34,480/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 26 अक्टूबर 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर शराब भट्ठी से नवागढ़ बस्ती की ओर जाने वाले है कि सूचना के अधार पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी जितेन्द्र साहू को शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब रखकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया। जिसमें थाना नवागढ़ में 01 प्रकरण में 01 आरोपी जितेन्द्र साहू पिता समारू साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 नवागढ़, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब (5,580ml) कीमती करीबन 2,480/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 6375 कीमती करीब 32,000/- रूपये, जुमला कीमती लगभग 34,480/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राजआडिल, ओंकार निर्मलकर सहित थाना नवागढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।




