Chhattisgarh

नगर पंचायत मारो के वार्ड आरक्षण की तिथि घोषित, 29 सितंबर को कलेक्टोरेट में होगी कार्यवाही ।

बेमेतरा / कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बेमेतरा द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत मारो के वार्डों के आरक्षण के लिए आम सूचना जारी की गई है।जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत मारो के वार्डों का आरक्षण दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को अपरान्ह 03:00 बजे कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष, बेमेतरा में किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश के परिपालन में यह आरक्षण प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आम जनता को सूचित किया गया है कि आरक्षण की इस कार्यवाही के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button