3 साल से फरार चल रहे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में देखिए खास खबर…



अनीता आजाद संवाद समृध्दि पथ जिला ब्यूरो की रिपोर्ट(जिला सक्ती)
जिला सक्ती:- लोकेशन शक्ति मोबाइल नंबर 7223 9091 92 एंकर छत्तीसगढ़ ब्लॉक डभरा जिला शक्ति ग्राम भदरी चौकी थाना से निकल के आई बड़ी खबर 03 वर्ष से फरार लुट के आरोपी को चौकी फगुरम पुलिस द्वारा भेजा गया जेल घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का प्रार्थी किर्तन गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम कुधरी 24 दिनांक 17.05.2023 को प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराया था कि दिनांक15/05/2023 को आरोपी मिथलेश श्रीवास के द्वारा रात्रि मे घर अंदर घुस उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर नगदी रकम 19,400 रू. एवं दो नग सोने का फुल्ली को लुट कर ले गया है रिपोर्ट पर चौकी फगुरम थाना डभरा मे अपराध कमांक 154/2023 धारा 457, 394, 506 भा.द.वि. कायम कर विवेचना जारी था तथा आरोपी घटना कारित कर लगातार फरार था श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी के विरूध्द शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश एवं फरार आरोपी के पता तलाश हेतु ईनाम की घोषणा किया गया है, आरोपी के पता तलाश हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल,एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली एवं चौकी फगुरम स्टाफ के द्वारा दिनांक 05.11.2026 को प्रकरण के नामजद आरोपी जो घटना के बाद से फरार था मुखबीर सुचना मिलने पर आरोपी को दबिश देकर आरोपी को पकड़कर सख्ती से पुछता करने पर आरोपी के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने से तथा मेमोरेण्डम कथन लेने पर लुट कारित मशरूका दो नग सोने का फुल्ली को आरोपी से जप्त कर आरोपी मिथलेश कुमार श्रीवास पिता स्व. केशवनंद श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बरमपुर थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा हाल मुकाम ग्राम फगुरम चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक नान्हीराम यादव, आरक्षक सुभाष राज, आरक्षक दिनेश कुमार पटेल एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।

