विकास भी, विरासत भी – तेलीबांधा चौक के मूल नाम को बनाए रखते हुए सौंदर्यीकरण की मांग – जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ बेमेतरा , देखिए खास खबर…


आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी द्वारा रायपुर के ऐतिहासिक तेलीबांधा चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने के संकल्प का जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, बेमेतरा हृदय से स्वागत करता है।जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक सोनू साहू ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के गौरवशाली स्थलों को नई पहचान और नया स्वरूप दे रही है, यह अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम है। साहू समाज सदैव विकास कार्यों के साथ खड़ा है।सोनू साहू ने एक विनम्र आग्रह के साथ बताया कि तेलीबांधा चौक केवल एक चौक नहीं, बल्कि साहू समाज के इतिहास, श्रम, सेवा, त्याग और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। यह नाम हमारे पूर्वजों के परिश्रम और ऐतिहासिक तेलीबांधा तालाब के अस्तित्व से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि लाखों साहू बंधुओं की पहचान और आस्था है।युवा प्रकोष्ठ का संतुलित प्रस्ताव -सरकार के विकास संकल्प का सम्मान भी बना रहे और समाज की भावना का मान भी, इसके लिए आग्रह है कि -“तेलीबांधा चौक का भव्य सौंदर्यीकरण और विकास ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के रूप में किया जाए, परन्तु चौक की ऐतिहासिक पहचान ‘तेलीबांधा चौक’ के नाम से ही यथावत रखी जाए।”जैसे – “तेलीबांधा चौक – सेवा ज्योति संकल्प स्थल”इससे माननीय मुख्यमंत्री जी का ‘सेवा और संकल्प’ का विजन भी साकार होगा और साहू समाज की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पहचान भी अक्षुण्ण बनी रहेगी।निश्चित ही युवा प्रकोष्ठ की यह सकारात्मक पहल सरकार और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगी।
