Uncategorized

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने नागरिक सुरक्षा मंच सौंपेगा कलेक्टर को ज्ञापनसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा और वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई की

मांगअम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2026। सरगुजा जिले में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा, समरसता एवं अमन-चैन का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न धर्मों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शांति एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंच के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के नागरिक इस दौरान जिला प्रशासन के समक्ष सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से संबंधित मांगें रखेंगे।नागरिक सुरक्षा मंच ने कहा कि सरगुजा की शांतिपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में वैमनस्य, तनाव अथवा अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।मंच द्वारा जिला प्रशासन से मांग की जाएगी कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अश्लील टिप्पणियों, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करने वाले सोशल मीडिया खातों एवं गतिविधियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई की जाए।नागरिक सुरक्षा मंच ने अम्बिकापुर शहर सहित पूरे सरगुजा जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 08 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शांतिपूर्ण ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे एवं शांति का संदेश दें। मंच ने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता ही जिले की पहचान एवं मजबूती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button